Tuesday, 22 October 2019

करवा चौथ ( 22/10/2019)

करवा चौथ तो 17 की थी फिर मैं आज इतने दिनों बाद क्यों पोस्ट कर रहा हूँ , क्युकी फोटो अर्चना के मोबाइल में थे और मैंने अपने में अब ट्रान्सफर किये है |
अर्चना ने लहंगा पहना था | हम दोनों ने एक दुसरे के लिए व्रत रखा था , पर मैंने पानी और दूध भी पी लिए था , अर्चना का निर्जल व्रत था | मैंने उसे चोकलेट भी दी थी | अर्चना ने मुझे हेलमेट खरीदने के लिए रूपए गिफ्ट किये थे , मैंने उसे उसकी शौपिंग के लिए |

चाँद अपने समय पर ही निकलता है , उस रात भी लगभग 8:४५ पर निकला था | अब दिवाली का इन्तजार है | त्योहारों का सप्ताह शुरू हो रहा है | आज भारत ने तीन मैचो की साउथ अफ्रीका से सृंखला 3 - 0 से जीत ली | भारत इस समय अपने तेज गेंदबाजों के कारण अच्छा खेल रहा है | 

अभी 21 तारीख को महाराष्ट एवं हरयाणा में विधानसभा के चुनाव हुए है | एग्जिट पोल के अनुसार दोनों प्रदेशो में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही बनने जा रही है | कांग्रेस इस समय बहुत कमजोर स्थिति में है | 24 को रिजल्ट आने जा रहा है | 



No comments:

Post a Comment