Sunday, 24 February 2013

24 Feb 2013, Sunday

आज रविबार है, पर कॉलेज खुला हुआ है , स्टेट गेम्स की तयारी के लिए | कल खूब पानी बरसा था , पर शाम को मौसम खुल गया था , फील्ड के पानी को निकला गया अब ट्रैक तैयार किया जा रहा है |

आज मैंने घर पर बच्चो के लिए टेंट हाउस बनाया, बच्चे उसे देखकर बहुत उत्साहित है , ये अमित बच्चो के लिए लेकर आया था , आज मैंने घर पर सुबह गार्डनिंग भी की थी , बहुत ज्यादा घास हो गयी थी, इस समय गेंदा बहुत आ रहा है |

कुछ फोटो..

P1290145P1290147

कशिश की हँसी बहुत ही प्यारी है |

P1290153        P1290155

कशिश अपनी मम्मी के साथ , औत कोस्तुभ , हीरो |

P1290154P1290158

कोस्तुभ का ये फोटो अच्छा आया है , आजकल कोस्तुभ को में पड़ाई करा रहा हूँ , पडने में मन कम लगता है इसका |

P2010164P2010170

ये दोनों फोटो कोस्तुभ के जन्मदिन के है, बच्चे डांस कर रहे है |

P2010175

बर्थडे केक , कोस्तुभ के लिए |

P2010173P2010179

सभी दोस्त केक के पास , और कशिश , कोस्तुभ के साथ केक कटवाते हुए |

Friday, 22 February 2013

२२ फरबरी २०१३

 

आजकल मैं फेसबुक ज्यादा यूज कर रहा हूँ , कुछ पोस्ट शेयरिंग , ये ही चलता रहता है , आज कॉलेज में स्टोर कीपर के साथ मार्केट गया था , एक DVD का पैक लिया है , net connector लिया है और Laptop खरीदने की सोच रहे है | सुना है जिला योजना में भी पैसा आया है , ३० कम्पुटर के लिए , देखते है कब ख़रीदे जायेंगे |

कुछ और फोटो अपलोड कर रहा हूँ

P1290135P1290138

अर्चना कैसे देख रहे हो , गर्दन ऊपर करो अपनी , दूसरे फोटो में अब सही है |

P1290137                   P1290143

ये फोटो घर के बहार के ही है एक दिन सभी धुप में बैठे हुए थे, तभी लिए थे |

P1160133P1290148

कोस्तुभ कुछ न कुछ मुह बनाता रहता है , पूर्वी मूंगफली खा रही थी जब मैंने ये फोटो लिया था , अच्छा है ना |

P1290142P1290139

इस प्यार से मेरी तरफ न देखो , प्यार हो जायेगा ……….

P1290150P1290151

हम साथ साथ है |

22 Feb 2013

 

आज कुछ फोटो फिर से अपलोड कर रहा हूँ , आज कशिश के कान का एक पतला से कुंडल खो गया है , सोना आखिर सोना ही है चाहे कितना भी पतला क्यों न हो, पर ज्यदा सोचने से कुछ फायदा नहीं है, मिलेगा तो नहीं पर दुःख जरूर होगा | जीवन का यही उसूल होना चाहिए, गलत बातो को भूल जाओ और अच्छी बातो को याद रखो |

P1050127

सर्दी ज्यादा हो रही थी अभी एक दिन तो अर्चना रजाई में टीवी देख रही थी, तभी मैंने ये फोटो लिया था |

 

 

 

P1160128P1160131

ये मैं हूँ मुझे भी अपने फोटो खीचने का शौक लग गया है, ये मैंने खुद खीचे है.

P1160129                           P1160130

अपनी तारीफ़ खुद क्या करू , जैसे भी हूँ बस वैसा ही हूँ |

P1160134                       P1290136

मैं और अर्चना , एक दूसरे की और नहीं देख रहे अलग अलग फोटो खिचवा रहे है |

P1290141

मेरी स्मार्ट बेटी, जिसे देखकर सब थकन मिट जाती है , अभी आगरा मई कुछ तबियत खराब सी थी, पर अब आराम है |

P1160132P1290145

Wednesday, 20 February 2013

20 Feb 2013,

 

आज अमित और अंशु की शादी की साल गिरह है , दोनों को शादी की यह साल गिरह हमारे पूरे परिवार की तरफ से मुबारक | समय कितनी जल्दी बीत जाता है , कुछ खुशियों के साथ , कुछ दुखो के साथ | अमित की शादी याद है मुझे , एक दुर्घटना के साथ हुई थी, पर ये होता है सभी के साथ और ये ही जीवन है | अमित और अंशु के बहुत सारे फोटो केमरे में है पर डाटा केबल आगरा में ही भूल आया हूँ |

528493_3016639193742_1555253975_n

ये फोटो फसबुक से लिया है |

अमित की बारात कितनी देर से पहुची थी , बेंड वाले देर से आये थे , हम लोगो ने बहुत डांस किया था , अंतिम शादी थी घर में |

आज कॉलेज १२ दिन बाद पंहुचा हूँ में , बैसा ही है जैसा छोड कर गया था , कॉलेज चलता रहता है , कोई रहे या न रहे, काम होते रहते है , धीमे या जल्दी पर होते रहते है | कॉलेज में स्टेट गेम्स होने वाले है २६,२७,२८ और ०१ मार्च , इस बार चार दिनों के हो रहे है , कॉलेज मे पडाई कम हो गयी है , आज मरी क्लास में केवल ०४ स्टुडेंट्स आये थे |