Thursday, 14 April 2016

करोली यात्रा ..यश मुंडन संस्कार

एक बार फिर से करौली जाने का अबसर मिला | अर्चना के भाई योगेश के बेटे यात्विक के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए  | मुरादाबाद से आगरा की यात्रा ट्रेन से की 5 अप्रैल को | और ६ को हम आगरा में थे , पहले मुझे 7 को आगरा आना था पर करौली जाने का प्रोग्राम एक दिन पहले का हो गया तो आना पड़ा |

10

ये ही है यात्विक | आगरा में एक पुराने दोस्त से भी मिलने का प्रोग्राम था पर उससे मुलाकात हो नहीं पायी | तो 7 को हम सुबह तवेरा से करोली के लिए निकले | लगभग २५० किलोमीटर  होगा सफ़र | आगरा से भरतपुर होते हुए हिंदोंन और फिर करौली |

Kaila Devi Temple Karauli

ये हमारी कुलदेवी है | बचपन से जाते रहे है यहाँ | बहुत श्रधा है लोगो की यहाँ .. पैदल ही लोगो का समूह अनेको किलोमीटर दूर से दिखाई देना शरू हो गया था | बहुत गर्मी हो रही थी पर भक्तो की भक्ति में कोई कमी नहीं थी |माना जाता है कि भगवान कृष्ण के पिता वासुदेव और देवकी को जेल में डालकर जिस कन्या योगमाया का वध कंस ने करना चाहा था, वह योगमाया कैला देवी के रूप में इस मंदिर में विराजमान है।

11

ये फोटो सफ़र के दौरान की है |

यात्विक अपनी मम्मी और बुआ के साथ |

करौली बाज़ार .. यहाँ हमेशा मेले का माहोल रहता है | खिलोने वाले.. सामान बेचने वाले .. खोया पाया केंद्र |

करौली जिले में एक और मंदिर है श्री मदन मोहन जी का मंदिर |

                                 madan-mohan-karauli

मदन मोहनजी मंदिर करौली किले के अन्दर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण महाराजा गोपाल सिंह ने करवाया था जिन्होंने इस मंदिर को मदन मोहनजी जो भगवान कृष्ण के एक रूप है को समर्पित किया था । इस मंदिर में भगवान कृष्ण और देवी राधा की 2 मूर्तियाँ है जो 3 और 2 फीट उंची हैं । लोगों का मानना है की दौलताबाद को जीतने के बाद एक बार महाराजा गोपाल सिंह ने भगवान श्री कृष्ण को अपने सपने में देखा जिन्होंने राजा को अपना मंदिर बनवाने का निर्देश दिया था  राजा  ने निर्देश का पालन करते हुए अजमेर से भगवान की मूर्ति मंगवाई और उसे यहाँ स्थापित कराया।

हम दोनों ने शाम को मदन मोहन जी के मंदिर की यात्रा करी और दर्शन किया |

अगले दिन फिर माता के दर्शन करके हम लोग आगरा लौटे , रस्ते में अंजनी पर्वत पर गए |

अर्चना अपने छोटे भाई के साथ |

करौली से आगरा आने का एक रास्ता धोलपुर होते हुए भी है .. हम उसी रस्ते से बापस आये | नया रोड था ..हम एक घंटे जल्दी आ गए |

किसी को कुछ देने में हमारा दिल खुश होता है | अर्चना कभी किसी को मना नहीं करती | जब हम गन्ने का जूस पी रहे थे तो एक बच्चे ने आकर पैसे मांगे तो हमने उसे एक गिलास दिलवा दिया .. फिर एक और बच्चा आ गया , मैंने मना किया पर अर्चना ने उसे भी जूस का गिलास दिलवाया | फिर जब हम लौटने में रस्ते में ताश्ता कर रहे थे तो एक बच्चा फिर मांगने आया .. अर्चना ने उसे भी खाने को दिलवाया | जब हम बस से मुरादाबाद लौट रहे थे तो एक आदमी १० रुपए में सर्फ़ बेच रहा था .. अर्चना ने उसे १० रपे दे कर कहा की सर्फ़  किसी को इसे ही दे देना तुम रुपए रख लो | जब हम मदन मोहन मंदिर से लौट रहे थे तो भोग रखने के लिए एक दूकानदार से थैली मांगी , अर्चना ने उसे २ रुपए देने चाहे पर उसने लेने से मना कर दिया तो अर्चना ने उससे ३० रुपए का चन्दन खरीद लिया | ये अर्चना की अच्छी आदत है |

Friday, 1 April 2016

बच्चो का रिजल्ट

28 मार्च २०१६ को दोनों बच्चो का रिजल्ट आ गया | दोनों ही पास हो गए | पूर्वे के 97 . 8 % और कौस्तुभ के 96.7 % मार्क्स आये | अब पूर्वी 5 th में और कौस्तुभ 4 th में आ गया | 4 अप्रैल से द्वारा उनके स्कूल खुल रहे है | और उन दोनों की किताबे आ चुकी है |

समय तेजी से आगे बढ़ता जाता है , पहले हम पढ़ते थे , अब बच्चे पढ़ रहे है , दो तीन साल बाद एकदम बड़े लगने लगेंगे बच्चे | पर हमें वो हमेशा छोटे ही लगेंगे |

0052

ये पूर्वी के पहले स्कूल का फोटो है |

जेल यात्रा

अरे……. , क्या सोचने लगे .. मैं जेल एग्जाम लेने गया था | राजकीय पॉलिटेक्निक बिजनोर में जिला कारागार के अन्दर computer सम्बंधित प्रशिक्षण कैदियों को दिया जा रहा था , उससे सम्बंधित परीक्षा लेने के लिए मुझे नियुक्त किया गया था | कल 31 मार्च २०१६ को मैं परीक्षा लेने हेतु बिजनोर गया था , वहा से मुझे जिला कारागार ले जाया गया | मोबाइल कारागार में प्रवेशित नहीं होता है | पहचान ले लिए हाथ पर हस्ताक्षर किया गए |

जेल में हरियाली खूब थी.. बहुत सारे फूलो के पोधे लगे थे |और सामने एक बहुत सुन्दर शिवजी भगवान का मंदिर था | भगवान् सबको चाहिए , पाप करने वालो को ज्यादा | मंदिर देख कर मन खुश हो गया |

जेलर साहिब ने चाय ,नाश्ता कराया | उनसे देश , समाज के बारे में बात होती रही | उन्होंने एक विचार रखा की यदि स्कूल की शिक्षा सभी के लिए फ्री कर दी जाये किताबो  सहित , और जब बच्चा अपनी व्यावसायिक जिंदगी में प्रवेश करे तो अपनी आमदनी का १% उस स्कूल को दे , जिससे आने वाले बच्चे फ्री पढ़ सके |

और भी बहुत सारी बाते होती रही | फिर मैंने एग्जाम लिया सभी कैदी सामान्य कपडे पहने हुए थे | वो जेल में घूम रहे थे | जेल में कैंटीन भी थी | मेरे लिए वो छात्र थे और मैंने उनसे छात्रो जैसा ही बर्ताव किया | वहा भी गरीबी और अमीरी थे | छात्रो को कम्पुटर का ज्ञान था |

एक अलग अनुभव था |शाम को बापस घर पर था |

Saturday, 26 March 2016

पुणे और गोवा की यात्रा

जनवरी २०१६ के पहले हफ्ते में मम्मी ने एकादशी का उद्यापन किया था , उसके बाद हम लोगो ने पुणे का प्रोग्राम बनाया था , पुणे छोटा भाई अमित रहता है , कितनी बार उसने पहले कहा आने के लिए पर जाना हो ही नहीं पता , लाइफ में नया होता रहना चाहिए पर उसके लिए हिम्मत भी चाहिए | गोवा एक्सप्रेस से पुणे गए थे हम लोग .. कुछ यादे फोटो के रूप में

Aviary Photo_130976745058728545

अब तो याद भी नहीं आ रहा ये फोटो कहा का है ?

photomania-1de85a40e9fa292ca84b8de345dfff7a

ये गोवा का है | यहाँ मैंने चट्टान पर बैठकर योग भी किया था |

photomania-1c9a4b36a51e1d1a2ec3854d7b057ce4photomania-4a399c161e64450aa19601d0a4d5e599

पहला फोटो मॉल का है और दूसरा महाबलेश्वर का |

photomania-5b5d64c748cbd0861507f440d5c78764

ये है मुंबई मेरी जान |

photomania-5c038989c176c3b291294bbe1bbcc23a

मेप्लो स्टोर |

photomania-9b1986ea7432bbafaf335608e031f07a

गोवा का बीच , पैरो के निशान अब मिट नहीं पाएंगे |

photomania-22b7ee70abcc52106c9443ae8df46531

गोवा का समुद्री तट |

photomania-24e33649bc6f369c65dab7e27a70c021

ये पुणे का ही है | पार्क गए थे |

photomania-25a481a64ef1bcdc8e06ac01bb6066c1

ये फोटो घर का ही है .कभी कभी दाड़ी भी होनी चाहिए |

photomania-dec3bc88a29b7d6047c0c965c4718d99

मुंबई .. जुहू

photomania-99c43cb92fd80a3ca25769efac0660e8

ये याद नहीं आ रहा कहाँ का है |

photomania-dff8e2b360eb0b01656a59eccba1fd80

गोवा .. किला नाम याद नहीं आ रहा पर फेमस है |

photomania-f86d6c50a7eb499700a0410e26b43625photomania-fea097d6bf2c6517b52d5e72f977c7fa

photomania-fd736498efb9f84279571b1be54872dd

समुद्र का किनारा |

photomania-8d4a4ca5c1aa2510996c4e3affa6ed68

बड़े भाई और भाभी | हम सब साथ गए थे घूमने |

Holi-2016

मेरे ब्लॉग मैं तुम्हे भूल गया था .. एक साल बाद याद आये हो तुम.. उसकी बजेह भी है किसी को तुम्हारा एड्रेस दिया था .. तो तुम्हारी याद आई |

होली रंगों का त्यौहार , पकवानों का त्यौहार , मस्ती का त्यौहार |

photomania-0f47f8f4f6e78eca58eac1cc3cef4172

photomania-42c8d90ee38970992a25148802151ae0                                photomania-25ab322b3bc5eda3c5deea16fd013417

photomania-5b3430f1b7173f271d29c0b227b8cf72photomania-5305868fd19b0116264547b39e908bed

photomania-009c2366440522e45f83cf564c78fd98

photomania-5b3430f1b7173f271d29c0b227b8cf72photomania-fec5c9cec67854a14d7893bedbe2d7db

photomania-e518d9f662f6e76f94e7502b4fdc7414

photomania-6ddc30f8088e4e73ab6cc5664ac75a7ephotomania-5305868fd19b0116264547b39e908bed

बहुत सारी रंग बिरंगी फोटो , घर नहीं जा पाए आगरा इस होली पर |