Friday, 14 August 2020

Independent Day Drawing

आज मेरी बिटिया पूर्वी ने स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर यह पैंटिंग बनाई है ।

Thursday, 24 October 2019

धनतेरस और चुनावी रिजल्ट (25/10/2019)

आज धन तेरस है , बाजार में रोनक होती है | खुशियों का , दीपो का उत्सव का त्यौहार आज से शुरू हो रहा है | इस बार कुछ खास नहीं ख़रीदा | दीपावली हम सब के लिए शुभ हो यही मेरी कामना है |
कल कौस्तुभ के दांतों की प्लेट टूट गयी , उसने बताया कल जब वो तीसरे पीरियड्स में खेलने गया था , किसी बच्चे ने उसे धक्का दे दिया और प्लेट टूट गयी | इस बार हमने जुलाई में कौस्तुभ के टेड़े दांतों को सही करवाने के लिए कोठीवाल डेंटल कॉलेज में उसका इलाज शुरू करवाया | उसकी डॉक्टर का नाम डॉ अथीरा है , कल जब प्लेट टूट गयी हमें लगा नयी प्लेट बनवानी पड़ेगी पर डा ने उसी को कोई इंजेक्शन लगाकर जोड़ दिया और कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं लिया | उस प्लेट को हमें हर हफ्ते एक्टिव करना होता है | कौस्तुभ के दांतों में सुधर दिखाई दे रहा है | दांत व्यक्ति की पर्सनालिटी में बहुत योगदान देते है , एक सुन्दर दांतों वाली हंसी किसी का भी मन मोह लेती है |  उम्मीद है उसके दांत सही हो जायेंगे |

कल महाराष्ट्र और हरयाणा विधानसभा के भी परिरम आ गए | भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं हुआ , जितना हम सोच रहे है | फिर भी महाराष्ट्र में शिव सेना के साथ और हरयाणा में निर्दलीय विधायको के साथ BJP सरकार बना रही है | हरयाणा में BJP को 40 सीट मिली है , जबकि महाराष्ट्र में 105 .

बच्चो का रिजल्ट (25/10/2019)

आज बच्चो का अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट आया है | कौस्तुभ की थर्ड पोजीशन आई है | पूर्वी की सेवेंथ पोजीशन | जबकि पूर्वी के मार्क्स कौस्तुभ से बहुत ज्यादा है | पूर्वी की क्लास में बहुत प्रतियोगिता है , अनमिता एक बच्ची है , वो तो पूरे 100 प्रतिशत लाती है | पूर्वी की फ्रेंड अनामिका और निष्ठा है | मैं कभी बच्चो से पोजीशन के बारे में बात नहीं करता , बच्चो को मैथ मैं ही पढाता हूँ , मैथ में दोनों अभी तो ठीक है | दोनों बच्चो को परीक्षा परिराम की बहुत बहुत शुभकामनाये |





Wednesday, 23 October 2019

अमित का जन्मदिन (23/10/2019)

आज अमित का जन्मदिन है | 
अमित , जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं ! आने वाला प्रत्येक नया दिन, आपके जीवन में अनेकानेक सफलताएँ एवं अपार खुशियाँ लेकर आए!! इस अवसर पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह, वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि के साथ आजीवन आपको जीवन पथ पर गतिमान रखे* !!! ....
 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं




ये फोटो तब की है जब अमित मोरादाबाद आया था और हम नैनीताल गए थे | मम्मी भी यही थी | बहुत अच्छा लगा था |

एक दीपक शहीदों के नाम (23/10/2019)

कल शाम सोनकपुर स्टेडियम में जागरण द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया , एक दीपक शहीदों के नाम | मैं भी कौस्तुभ और पूर्वी को लेकर वहां गया था | वो एक अदभुत नजारा था | हजारो मोमबत्तिया स्तादियम में  लगी हुई थी | और कार्यक्रम के शुरू होते ही ऐसे लगा जैसे आसमान जमीन पर उतर आया हो | पूरा स्टेडियम जगमग करने लगा | अलग अलग स्वयं सेवक और सामाजिक सरोकार रखने वाले लोगो का वह हुजूम था | हम लोगो ने भी वहां दीपक जलाये | इस तरेह के कार्यक्रम शहर में होने चाहिए और लोगो को उसके शरीक भी होना चाहिए |






Tuesday, 22 October 2019

करवा चौथ ( 22/10/2019)

करवा चौथ तो 17 की थी फिर मैं आज इतने दिनों बाद क्यों पोस्ट कर रहा हूँ , क्युकी फोटो अर्चना के मोबाइल में थे और मैंने अपने में अब ट्रान्सफर किये है |
अर्चना ने लहंगा पहना था | हम दोनों ने एक दुसरे के लिए व्रत रखा था , पर मैंने पानी और दूध भी पी लिए था , अर्चना का निर्जल व्रत था | मैंने उसे चोकलेट भी दी थी | अर्चना ने मुझे हेलमेट खरीदने के लिए रूपए गिफ्ट किये थे , मैंने उसे उसकी शौपिंग के लिए |

चाँद अपने समय पर ही निकलता है , उस रात भी लगभग 8:४५ पर निकला था | अब दिवाली का इन्तजार है | त्योहारों का सप्ताह शुरू हो रहा है | आज भारत ने तीन मैचो की साउथ अफ्रीका से सृंखला 3 - 0 से जीत ली | भारत इस समय अपने तेज गेंदबाजों के कारण अच्छा खेल रहा है | 

अभी 21 तारीख को महाराष्ट एवं हरयाणा में विधानसभा के चुनाव हुए है | एग्जिट पोल के अनुसार दोनों प्रदेशो में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही बनने जा रही है | कांग्रेस इस समय बहुत कमजोर स्थिति में है | 24 को रिजल्ट आने जा रहा है | 



Thursday, 17 October 2019

करवा चौथ (17/10/2019)

आज का दिन हम पतियों के लिए बहुत खास होता है | पत्निया हमारे लिए तैयार होती है | सजती सवरती है | मेहँदी लगवाती है | अर्चना भी ये सब करती है , पर वो तो वैसे भी बहुत सुन्दर है , श्रींगार उसकी सुन्दरता को और निखार देता है |
ना कजरे की धार
ना मोतियों के हार
ना कोई किया सिंगार
फिर भी कितनी सुंदर हो
तुम कितनी सुन्दर हो
कुछ लोग चाँद को सुन्दर बताते है , कुछ फूलो को पर मैं कहता हूँ जब तुम हंसती हो तो तुम चाँद से भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती हो , तुम सुबह की ताजगी से ज्यादा अच्छी लगती हो , तुम फूलो से भी ज्यादा खुशबु देती दिखाई देती हो | किसी को तुम्हारी नजर न लगे | काला टीका लगा लिया करो | 

तुम्हारी शरारती नजरों को नज़र न लगे
ख़ुदा करे ये हमेशा यूँ ही मुस्कुराती लगे
हम लोग हमेशा साथ रहे , एक दुसरे के साथ | हमेशा ...हमेशा ...|