Thursday, 17 October 2019

करवा चौथ (17/10/2019)

आज का दिन हम पतियों के लिए बहुत खास होता है | पत्निया हमारे लिए तैयार होती है | सजती सवरती है | मेहँदी लगवाती है | अर्चना भी ये सब करती है , पर वो तो वैसे भी बहुत सुन्दर है , श्रींगार उसकी सुन्दरता को और निखार देता है |
ना कजरे की धार
ना मोतियों के हार
ना कोई किया सिंगार
फिर भी कितनी सुंदर हो
तुम कितनी सुन्दर हो
कुछ लोग चाँद को सुन्दर बताते है , कुछ फूलो को पर मैं कहता हूँ जब तुम हंसती हो तो तुम चाँद से भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती हो , तुम सुबह की ताजगी से ज्यादा अच्छी लगती हो , तुम फूलो से भी ज्यादा खुशबु देती दिखाई देती हो | किसी को तुम्हारी नजर न लगे | काला टीका लगा लिया करो | 

तुम्हारी शरारती नजरों को नज़र न लगे
ख़ुदा करे ये हमेशा यूँ ही मुस्कुराती लगे
हम लोग हमेशा साथ रहे , एक दुसरे के साथ | हमेशा ...हमेशा ...|

No comments:

Post a Comment