आज अमित और अंशु की शादी की साल गिरह है , दोनों को शादी की यह साल गिरह हमारे पूरे परिवार की तरफ से मुबारक | समय कितनी जल्दी बीत जाता है , कुछ खुशियों के साथ , कुछ दुखो के साथ | अमित की शादी याद है मुझे , एक दुर्घटना के साथ हुई थी, पर ये होता है सभी के साथ और ये ही जीवन है | अमित और अंशु के बहुत सारे फोटो केमरे में है पर डाटा केबल आगरा में ही भूल आया हूँ |
ये फोटो फसबुक से लिया है |
अमित की बारात कितनी देर से पहुची थी , बेंड वाले देर से आये थे , हम लोगो ने बहुत डांस किया था , अंतिम शादी थी घर में |
आज कॉलेज १२ दिन बाद पंहुचा हूँ में , बैसा ही है जैसा छोड कर गया था , कॉलेज चलता रहता है , कोई रहे या न रहे, काम होते रहते है , धीमे या जल्दी पर होते रहते है | कॉलेज में स्टेट गेम्स होने वाले है २६,२७,२८ और ०१ मार्च , इस बार चार दिनों के हो रहे है , कॉलेज मे पडाई कम हो गयी है , आज मरी क्लास में केवल ०४ स्टुडेंट्स आये थे |
No comments:
Post a Comment